मध्य प्रदेश की पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश - Khabar NonStop
मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्डों की गोपनीय जानकारी खरीदकर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन खरीदारी और विदेशों में अय्याशी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो भारतीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानें क्या है मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री का लड़की के साथ पोल डांस का सच
पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों की पहचान रामकुमार पिल्लै और रामप्रसाद नाडर के तौर पर की गयी है और दोनों ही मुंबई के रहने वाले हैं। ये दोनों आगर-मालवा जिले के एक बैंक अधिकारी की शिकायत पर गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों संदिग्ध तौर पर पाकिस्तानी नागरिक शेख अफजल उर्फ शोजी के साइबर गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया शोजी मूलतः लाहौर का रहने वाला है। साइबर गिरोह के सदस्यों ने “डार्क वेब” (इंटरनेट का गुप्त संसार जो अवैध कारोबार के लिए कुख्यात है) की कुछ वेबसाइटों पर हैकरों द्वारा उपलब्ध कराई गयी क्रेडिट कार्डों की डीटेल खरीदीं। फिर इस गोपनीय जानकारी का दुरूपयोग कर बैंकॉक, थाईलैंड, दुबई, हांगकांग और मलेशिया के हवाई टिकट और पर्यटन पैकेज खरीदे, इसके साथ ही, विदेशी कम्पनियों की महंगी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी भी की।
कैसे करते थे क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग
पुलिस ने बताया कि, डार्क वेब पर लोगों के क्रेडिट कार्डों की डीटेल खरीदने के लिये आरोपी बिटकॉइन के ऑनलाइन वॉलेट के जरिए भुगतान करते थे
और क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग से जितनी रकम खर्च करते थे, उसका आधा हिस्सा गोपनीय ऑनलाइन तरीकों से शोजी को भेजा करते थे। पुलिस की गिरफ्त में आये इन दोनों आरोपियों ने अभी तक 17 क्रेडिट कार्ड की डीटेल खरीदकर करीब 20 लाख रुपये की अवैध खरीदारी की है। इस पुरे मामले में एक शख्स का नाम सामने आ रहा जोप की जबलपुर का है जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस इस गिरोह से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही।
एमपी के मंत्री का दिल्लीवासियों को आमंत्रण, मध्यप्रदेश में मनाए दिवाली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hLsTio
Comments
Post a Comment