बालों के लिए ही नहीं त्वचा के लिए भी लाभकारी है दही - Khabar NonStop
अब तक आपने दही से डेमेज बालों में जान डालने के तरीकों के बारे में जाना है। लेकिन क्या आप जानते है कि दही बालों में ही नहीं बल्कि आपकी स्किन में भी नई जान डाल सकता है। यह एक मॉश्चराइजर का काम कर स्किन का रूखापन दूर कर उसे सॉफ्ट बनाता है। दही में में पाया जाने वाला लेक्टिक एसिड इसे फेशियल मास्क एवं फेस वॉश की तरह काम करता है। लंबे समय तक स्किन समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट के पीछे भागना छोड़े और कुछ खास चीजों के साथ दही मिलाकर नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाए। ऐसा करने से आपको जल्द फायदा दिखेगा। लेकिन किसी भी तैयार फेस पैक को सीधे चेहरे पर लगाने से बचे। इससे पूर्व आप पैच टेस्ट ले सकते है। तो आइए जाने दही से बने कौन से फेसपैक है लाभकारी…
करते हैं स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल तो हो सकती है नींद की समस्या
दही और खीरा
चेहरे की डलनेस दूर करने के लिए आधे खीरे का पेस्ट बनाकर उसमें एक चम्मच दही डालें और उसे अच्छे से फेट लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 15 बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
दही और शहद
अगर आपके चेहरे पर मुँहासे हैं तो दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इसका प्रयोज जरूर करें।
दही और नींबू का रस
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठन्डे पानी से मुंह धो लें। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो आप दही को एलोवेरा जेल के साथ लगाएं।
दही और अलसी के बीज
चेहरे पर पड़ी झाइयां आपकी परेशानी का कारण है तो अलसी के बीज कों रातभर के लिए पानी में भिगोंकर छोड़ दे। सुबह इसका पेस्ट बनाकर इसमें दो चम्मच दही मिलाकर अपने चहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से मुंह धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाए।
दही और हल्दी
डार्क स्पॉट मिटाने के लिए दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स करके उससे चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट बाद साफ पानी से मुंह धो लें।
गुड़हल के फूल से बनी चाय पीकर बनाए अपनी सेहत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h3qTmd
Comments
Post a Comment