sss

; //]]>

दिल्ली कांग्रेस ने किया मेट्रो के बाहर प्रदर्शन - Khabar NonStop

congress

दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मेट्रो का किराया बढ़ाये जाने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार दोनों राजनीति कर रहे हैं।

अन्ना हजारे ने सरकार पर लगाये आरोप

‘आप’ और केंद्र सरकार का होगा भंडाफोड़

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के तमाम कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में मेट्रो में किराया बढ़ोतरी के विरोध में निकल पड़े। अजय माकन ने कहा कि हम दोनों सरकारों का भंडाफोड़ करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। कांग्रेस ने यह प्रदर्शन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बहार शुरू किया। कांग्रेस के इस अभियान को ‘मेट्रो बचाओ राजनीति छोड़ो’ नाम दिया गया है।

विरोध के बाद घट सकता दिल्ली मेट्रो का किराया

केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर बढ़ाया किराया

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने मिलकर मेट्रो का किराया बढ़ाया है। उन्होनें कहा कि मेट्रो का किराया बढ़ने पर केजरीवाल दिखावा करने के लिए बहाने बना रहे हैं। उन्होनें कहा कि अक्टूबर में हुई किराया वृद्धि का मुद्दा तो मई में ही उठ गया था। लेकिन इस पर केजरीवाल ने तब कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी का यह अभियान एक सप्ताह तक पूरी दिल्ली में चलेगा।

मेट्रो का किराया बढ़ाना एक साजिश, इन्हें होगा फायदा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gx6Mwj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop