sss

; //]]>

बधाई संदेशों से अभिभूत बिग बी बोले- नियति ने एक और वर्ष दिया है… - Khabar NonStop

amitabh bachchan

मुंबई। बॉलीवुड के शंहशाह आज अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लगभग 48 साल से अमिताभ बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे हैं। यही कारण है कि आज भी उनके अंदर का एक्टर उतना ही जवां है जितना 60 के दशक में था।

amitabh bachchan

बहरहाल बिग बी के फैंस लगातार अपने चहेते स्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर भी कल रात से #Happy75thBirthdayABSir ट्रेंड कर रहा है। इस अपार प्रेम को देखते हुए बिग बी ने भी अपने फैंस को इन बधाई संदेशों पर रिप्लाई किया है।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘संदेशों को पढ़कर वो फूले नहीं समा रहे। इसके साथ ही बिग बी ने फैंस को शुक्रिया भी कहा है’।

वहीं अमिताभ जी ने एक और ट्वीट में अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘नियति ने एक और वर्ष दे दिया है – साँस लेने के लिए। नियति का निर्णय, आशीर्वाद। साँस तो हमें ही लेना पड़ेगा। अपने अगले ट्वीट में अपनी बात पूरी करते हुए अमिताभ बच्चन लिखते हैं, ‘बिना परिश्रम के साँस नहीं ली जा सकती।

आपको बता दें कि बिग बी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के साथ मालदीव पहुंचे हैं. कल ही बिग बी अपनी नातिन नव्य, पोती आराध्या, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ ये दिन खास बनाने के लिए रवाना हुए.



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wMMvZC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop