शाखा से घर लौटते वक़्त संघ कार्यकर्त्ता की गोली मारकर हत्या - Khabar NonStop
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है। पंजाब के लुधियाना में सुबह संघ की शाखा से लौटते वक़्त बाइक सवार बदमाशों ने संघ कार्यकर्त्ता रविंदर गोसाईं की गोली मारकर हत्या कर दी। रविंदर शाखा से लौटकर अपने घर के पास पहुंचे थे उसी समय हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
संघ की महिलाएं शॉर्ट्स में क्यों नहीं? – राहुल गांधी
पुलिस जांच में जुटी, अब तक कोई सुराग नहीं
गोली लगने के बाद संघ के स्वयंसेवक रविंदर गोसाईं को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने रविंदर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमलावर बाइक पर सवार थे। पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की तफ्तीस में जुट गयी है। पुलिस के हाथ अभी तक हत्या करने वालों का और हत्या के वजह का कोई सुराग नहीं लगा है। मामला संघ कार्यकर्त्ता का होने के कारण पुलिस तेज़ी से इसकी जांच में जुट गयी है।
मोदी सरकार के कामकाज से खुश नही RSS !
केरल में भी संघ कार्यकर्त्ता पर हुआ था हमला
सियासी तनाव, बयानबाजी और ‘जन सुरक्षा यात्रा’ के बीच केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। केरल में बीजेपी और संघ कार्यकर्ताओं की हत्या आम बात हो गयी है। केरल के कन्नूर जिले में रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। गौरतलब हो बीजेपी ने केरल में संघ और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में पूरे देश में जनरक्षा यात्रा निकाल रही है। केरल में बीजेपी और संघ कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विजयन सरकार को दोषी ठहराया था। जानकारी के मुताबिक केरल में अबतक भाजपा और आरएसएस के 120 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।
‘राईट’ और ‘लेफ्ट’ की लड़ाई में एक और कार्यकर्ता घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytqSRB
Comments
Post a Comment