sss

; //]]>

‘पाकिस्तान ने कई साल अमेरिका का फायदा उठाया’ - Khabar NonStop

Donald Trump

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान पर तंज कसा है। अपने एक बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “पाकिस्तान ने कई साल अमेरिका का फायदा उठाया, लेकिन सही मायनो में रिश्ते की शुरुआत अब हुई है।”

क्यों कहा ऐसा

बता दें कि हाल ही में एक अमेरिकी महिला और उसके कनाडाई पति को पाकिस्तान की सेना ने आतंकी गुटों के कब्जे से छुड़ाया है। इसके लिए अमेरिकी इंटेलीजेंस ने मदद की और पाकिस्तान सेना ने कारवाई की। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान इसी घटना से जुड़ा हुआ है।

तालिबानी आतंकियों की कैद से छुड़ाया विदेशी बंधकों को

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं तो कई बार खुले तौर पर कह चुका हूं कि पाकिस्तान ने अमेरिका का कई सालों तक फायदा उठाया, लेकिन एक राष्ट्र के तौर पर अब पाकिस्तान, अमेरिका का सम्मान कर रहा है।

संबंधों में आयी गिरावट

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की अफगानिस्तान नीति की घोषणा के बाद से अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में गिरावट आयी है। दरअसल अमेरिका की मांग है कि पाकिस्तान आतंकी गुटों को मदद देना बंद करे। पाकिस्तान को धमकी देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यदि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और साउथ एशिया पॉलिसी में बदलाव नहीं किया तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होगे। वहीं पाकिस्तान भी अब खुलकर अमेरिका की मुखालफत पर उतर आया है।

अमेरिका CPEC को भारत के नजर से न देखे- पाकिस्तान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g9L7JS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop