sss

; //]]>

जमीनी विवाद ने ली दो लोगों की जान - Khabar NonStop

deoriaदेवरिया। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है जिसकी बानगी आज देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरौरा गाँव में देखने को मिली। जहां एक विवादित जमीन के मामले में दो पक्षों में जम कर गोलियां और ईट पत्थर चली।

ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था अब राम भरोसे

जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का सरौरा गांव जहां पहले से चली आ रही जमीनी विवाद सुलझने के बजाय आज और उलझ गई, जब एक पक्ष वहा मौके पर निर्माण कराने पहुंचा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो मामला तूल पकड़ लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिया, तभी दूसरे पक्ष से आये आधा दर्जन से अधिक असलाधारियों ने ताबड़तोड़ गोलिया चलानी शुरू कर दी। जिसमें छः लोगों को गोलिया लग गई, जिसमें एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वही दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी होते ही कई थानों की फ़ोर्स के साथ जिले के तमाम अधिकारी पहुंच गये।

पटाखा बैन पर केन्द्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान

पुलिस अधिक्षक का कहना

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक का कहना था कि यहाँ पर एक पेट्रोल पम्प का विवाद था, माननीय न्यायालय द्वारा आदेश आया था। जो लोग निर्माण कराने आये थे उनका कहना था कि पहले ग्रामीणों ने ईट पत्थर चलाई है, इस पर उन लोगों ने फायरिंग की, फायरिंग में कुछ लोगों को चोटे आई है एक की मौत मौके पर हुई है एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है , कुछ लोग को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से वेपन भी बरामद किया गया है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ibETNW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop