भावनगर में मोदी ने जो कहा उसे सुनकर विरोधी भी मुस्कुरायेंगे - Khabar NonStop
भावनगर। गुजरात के भावनगर में घोघा और दाहेज के बीच रो रो फेरी सेवा का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे ही नसीब में सारा काम है। बता दें कि पीएम मोदी का एक महीने के भीतर यह तीसरा दौरा है। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले पीएम मोदी एक बार फिर अपने गृहराज्य के दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज के दौरे में सबसे पहले भावनगर पहुंचे। पीएम मोदी ने भावनगर जिले में घोघा और भरूच में दाहेज के बीच 615 करोड़ रुपये की ‘रोल ऑन, रोल ऑफ (रो-रो)’ नौका सेवा के पहले चरण का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए संकल्प के साथ नए भारत, नए गुजरात की दिशा में अनमोल उपहार घोघा की धरती से पूरे हिन्दुस्तान को मिल रहा है। यह भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।
‘गुजरात मॉडल’ चमकाने में जुटे पीएम मोदी
सड़क मार्ग से दोनों शहरों के बीच की दूरी 310 किलोमीटर है और इस नौका सेवा से यह दूरी घट कर 30 किलोमीटर रह जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि जिस सामान को सड़क के रास्ते ले जाने में डेढ़ रुपये का खर्च होता है, उसी सामान को जल मार्ग से ले जाने में 20-25 पैसे का खर्च आता है। सोचिए देश का कितना पेट्रोल-डीजल बचने जा रहा है, समय बचने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण के नाम पर रो रो फेरी सर्विस में अड़ंगा डाला गया था। उन्होंने कहा कि फेरी सर्विस को आने वाले समय में मुंबई तक ले जाएंगे।
गुजरात में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, भाजपा मुश्किल में
भावनगर में पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें-
- हमने गुजरात में इंफ्रास्ट्र्क्चर और विकास के दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दिया।
- गुजरात के विकास पर पिछली सरकार ने ताला लगा दिया था।
- घोघा दाहेज फेरी सर्विस को आने वाले समय में मुंबई तक ले जाएंगे।
- पर्यावरण के नाम पर रो रो फेरी सेवा में अडंगा डाला गया था।
- गुजरात देश का सबसे बड़ा तट है। रो रो सर्विस के लिए मैंने नीतियां बदलीं।
- रोड, एयरपोर्ट सरकार बनाती है और उस पर दौड़ने के लिए प्राइवेट कंपनियां, लोग आते हैं।
- रो रो फेरी सेवा 100 ट्रक ले जा सकेगी। रो रो सेवा से करोड़ों लोगों की जिन्दगी आसान होगी।
- जिस सफर में 7-8 घटे लगते थे उसमें सवा घंटा लगेगा। इससे देश का पेट्रोल डीजल ही नहीं बल्कि समय भी बचने जा रहा है।
- सड़क से सामान ले जाने में डेढ़ रुपये का खर्च होता है तो वही सामान जल मार्ग से ले जाने मे खर्च 20-25 पैसे का होता है। सबसे मूल्यवान समय होता है। टाइम इज मनी कहा जाता है, कोई भी 24 घंटे के 25 घंटे नहीं कर सकता है।
- जापान सरकार से कोस्टल विकाल के लिए समझौता किया गया है।
गुजरात में कांग्रेस के धमाके के बाद भाजपा का पलटवार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yGQEjE
Comments
Post a Comment