अगले साल जून-जुलाई तक रिलीज होगी ‘मंटो’ - Khabar NonStop
मुंबई। एक्ट्रेस और फिल्ममेकर नंदिता दास ने फेमस राइटर सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मंटो’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज हो जाएगी। नंदिता मामी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं थीं। यहाँ उनसे पूछा गया कि ‘मंटो’ में उन्होंने जो फिल्माया है, क्या वह उससे खुश हैं?
इस फिल्म में अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आयेंगी सोनम
इस पर उन्होंने कहा, “अगर आप एक डायरेक्टर से पूछें कि अपनी फिल्म की शूटिंग करने के बाद वह कितना खुश है तो यह जवाब देना मुश्किल होगा, लेकिन मैं बस इतना जानती हूं कि यह बेहद खराब नहीं हो सकता। जब आप पोस्ट-प्रोडक्शन में होते हैं, उस समय यह सिर्फ बेहतर ही हो सकता है।” बता दें कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रजनीश दुग्गल लीड रोल में हैं।
उन्होंने आगे कहा कि शूटिंग के दौरान जो गलतियां हुई होती हैं, संपादन के दौरान उसे सुधार कर बेहतर बनाया जा सकता है। यह मेरे लिए एक शानदार और अविश्वसनीय सफर रहा है। कई विश्वसनीय लोग इसका हिस्सा रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उम्दा कलाकारों और क्रू मेम्बरों के साथ काम करने का मौका मिला।’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yvlFJn
Comments
Post a Comment