कल्कि महोत्सव में मीडिया पर भड़की राधे माँ - Khabar NonStop
संभल में कल्कि महोत्सव दूसरे दिन भी बड़ी धूम-धाम से मनाया गया कल्कि महोत्सव में दूसरे दिन शिरकत करने राधे मां पहुंची और मंच पर जमकर नृत्य किया। राधे माँ ने मच पर जमकर ठुमके भी लगाये। वहीं, राधे मां से जब मीडिया ने सवाल जवाब किए तो राधे मां आग बबूला हो गई और पत्रकारों पर जमकर गुस्सा उतारा।
जब थाना बना राधेमां का दरबार, SHO हाथ जोड़े खड़े रहे
मीडिया के सवालों से गुस्साई राधे माँ
संभल में थाना असमोली के ऐचोड़ा कम्बोह में चल रहे कल्कि महोत्सव में दूसरे दिन राधे माँ पहुंची सबसे पहले तो राधे माँ मंच पर पहुंची और मंच पर नृत्य किया और जमकर ठुमके लगाये उसके बाद राधे माँ ने जब मीडिया से वार्ता की तो राधे माँ मीडिया के सवालों पर भड़क गयी। राधे मां 10 मिनट तक तो मीडिया के सवालो का सही तरह से जवाब देती रहीं सब को सीधा दिखने वाली राधे माँ साधु संतों का जिक्र करते हुए बोली, जो अच्छे संत हैं उनका सम्मान करती हूं लेकिन जो खराब है में उनसे किनारा कर लेती हूँ। कुछ देर बाद मीडिया के सवाल पूछने पर बोलीं तुम मुझ पर आरोपों की बात कर रहे हो तुम तो ऐसे पूछ रहे हो जैसे कि खुद दूध के धुले हो बहुत हो चुका अब बातें बंद करो बार-बार तुम यही पूछते हो मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं है। मैं पाक साफ हूं 15 दिन बाद बात करुंगी मैं पाक साफ हूं या नहीं। बाद में मीडिया ने जब दूसरा जवाब पूछा कि 15 दिन में कौन सा बदलाव आने वाला है इसके बाद राधे माँ का सब्र जवाब दे गया और पत्रकारों पर चीखते-चिल्लाते कहने लगी रोज-रोज यही सब बातें करते हो मार डालो तुम मीडिया वाले मुझे मिल कर। फिर बोली बहुत हो गया उठाओ कैमरा यहां से इतना कहने के बाद राधे माँ फूट कर रोने लगीं राधे माँ को रोता देख सेवादारों ने बड़ी मुश्किल से राधे मां को शांत किया।
राधे मां के बारे में हुआ बड़ा खुलासा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hfNufc
Comments
Post a Comment