दहेज के लिए बहु को किया आग के हवाले, मौत - Khabar NonStop
मऊ जिले में आग से जला कर विवाहिता को दहेज के लिए मारने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आग से विवाहिता की मौत हो गयी है। जबकि विवाहिता को आग के चंगुल से बचाने के लिए गये दो लोग झुलस गये है। वहीं, मायके वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ससुराल जनों को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
क्या है पूरा मामला ?
यहां दहेज में दिए जाते हैं दूल्हे को 21 जहरीले सांप
दरअसल, पुरा मामला घोसी कोतवाली के नेवादा गांव का है, जहां पर विवाहिता कृति सिहं की शादी सन 2015 में हुई थी। लेकिन मायके वालों की माने तो उनकी बिटिया को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज का डिमांड पुरा नहीं होने पर प्रताड़ित करते हुए आग के हवाले कर दिया है जिससे उसकी मौत हो गयी है। खैर, मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में किया। साथ ही मायके पक्ष की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ycGdE4
Comments
Post a Comment