सिर पर टोपी, मुंह पर कपड़ा बांधे दिखे शाहिद, देखें तस्वीरें - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की ड्रामा पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह महाराजा महा रावल रत्न सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं जिसमें उनकी लंबी दाड़ी और लंबे बाल नजर आयेंगे। वहीं हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने में भी उनके लंबे बाल और लंबी दाड़ी नजर आयी थी।
तमिल और तेलगू में भी होगी डब ‘पद्मावती’
हालांकि, सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की जो नई तस्वीरें सामने आयी हैं उन्हें देखकर आप चौंक जायेंगे। दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहाँ शाहिद के बाल काफे छोटे दिख रहे हैं। भले ही वह अपने बालों को टोपी से छिपा रहे हों लेकिन फिर भी साइड से उनके बाल छोटे ही दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा कुछ और तस्वीरों में उनका मुंह भी कपड़े के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि उनकी दाड़ी है या नहीं। बता दें शाहिद कपूर जल्द ही ‘पद्मावती’ का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम अभी फाइनल नहीं है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gPaiWb
Comments
Post a Comment