शमिता शेट्टी ने किया मेट्रेस शोरूम का उद्घाटन - Khabar NonStop
मेरठ। मोहब्बते फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली शमिता शेट्टी रविवार को मेरठ पहुंची तो मेरठ वासियों ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया और हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आया।
मेरठः लोकप्रिय हॉस्पिटल में मिला डेंगू का लार्वा
दरअसल, शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी एक मेट्रेस शोरूम के उद्घाटन के लिए मेरठ पहुंची थी। जिसके बाद वो होटर राजमहल में पत्रकारों से रूबरू हुईं। बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी छोटे पर्दे की लोकप्रियता से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि ये लोकप्रियता बड़े पर्दे के कलाकारों को छोटे पर्दे की ओर खींचने में कामयाब हो रही है। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो झलक दिखलाजा और बिग बॉस में शिरकत करने के बाद से उनके कॉन्फीडेंस में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले समय में कुछ नये रियलिटी शोज में भी वो नजर आएंगी।
मेरठः स्वाइन फ्लू व डेंगू का कहर जारी
इस मौके पर अकार्ड फर्निशिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अश्विनी दीक्षित ने बताया कि उनकी कंपनी के लिवांतो मैट्रेस स्टोर में विभिन्न तरह के मैट्रेस, तकिये, बेस एवं हैंडबोर्ड की विश्वस्तरीय रेंज उपलब्ध है। कंपनी 2018-19 में देश भर में डेढ़ सौ नये स्टोर खोलने जा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHog0N
Comments
Post a Comment