sss

; //]]>

ज़िला कारागार में बंद भाईयों को बहनों ने किया तिलक - Khabar NonStop

Bhaiyaduj

मेरठ-भाई-बहन के अटूट प्रेम का रिश्ता यानि की भाईदूज। इस दिन भाई या बहन चाहे कहीं भी हो वो अपनी बहन को याद जरूर करते हैं। भाई भले ही सलाखों के पीछे ही क्यों न हो लेकिन बहनों का दिल भाईयों के लिए हमेशा प्रेम से भरा होता है।

दिवाली खत्म अब बजेगा चुनावी बिगुल

शाम तक लगी रही लंबी-लंबी लाइन

शनिवार को भाईदूज के मौके पर दूर-दराज से बहनें अपने भाई के तिलक के लिए पहुंची। तमाम मुसिबतों को झेलते हुए बहनें जिला जेल तक पहुंची और यहां भी उन्हें लंबी-लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। तिलक करने के दौरान बहनों की आंखें भी छलक आई और बहन की आंखों में आंसू देखकर भाई भी खूद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अपनी बहनों से अपराध की दुनिया से दूर रहने का वायदा किया। बहनों ने तिलक कर अपने भाईयों की जेल से जल्द रिहाई की कामना की। भैयादूज को लेकर जिला कारागार में विशेष व्यवस्था की गई थी। ताकि बहनों को किसी तरह की कोई दिक्कत न झेलनी पडें। देर शाम तक जेल के बाहर बहनों का तांता लगा रहा।

भाई दूज त्योहार पर ट्रेन में मौत का सफर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ir2haz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop