घर में घुसकर आतंकियों ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली - Khabar NonStop
पुलवामा। पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिस अधिकारी के घर में घुसकर गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक दो तीन आतंकी आए और पुलिस अधिकारी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में पुलिस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक इस हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।
महबूबा और राजनाथ सिंह की अहम मुलाकात, ये हुई बात
पहले पूर्व सरपंच की ऐसी ही हत्या हुई है
जिस पुलिसकर्मी की हत्या की गई है उसका नाम हलीम गुर्जर है। हलीम गुर्जर SPO में थे। यह हमला गुटरू गांव में हुआ है जब वे अपने घर में मौजूद थे। इस हफ्ते में यह ऐसी दूसरी घटना है। सोमवार को शोपियां में पूर्व सरपंच की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसके घर को आग के हवाले कर दिया गया था।
जैश के 10 आतंकी सीमा पार किए, बड़े हमले की आशंका
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ilAFDA
Comments
Post a Comment