जन्मदिन स्पेशल, भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट ओपनर रहे गौतम गंभीर - Khabar NonStop
भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट ओपनर रहे गौतम गंभीर का आज जन्मदिन है। गौतम गंभीर आज अपने 36 साल पूरे कर चुके हैं। गौतम का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था।
10 साल की उम्र से खेलते हैं क्रिकेट
गौतम गंभीर उन क्रिकेटर्स में से हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शरु किया था। गौतम गंभीर 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। वहीं उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में 22 की उम्र में डेब्यू किया था।
जन्मदिन स्पेशल,एक झलक देखने को राज कपूर की पत्नी ने उठा दिया घूंघट
टी ट्वेंटी में गंभीर का जलवा
गौतम गंभीर को टी ट्वेंटी मुकाबलों का माहिर बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने भारत के लिए 37 टी-20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। गंभीर ने 119।02 के स्ट्राइक रेट के साथ 932 रन बनाए जिसमें उनके सात अर्धशतक भी शामिल हैं। आईपीएल में गंभीर के बल्लेबाज ने खूब रन बटौरे हैं।
टेस्ट में भी बेस्ट रहे हैं ‘गंभीर‘
टेस्ट मुकाबलों में गौतम गंभीर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने 57 टेस्ट मैचों की 102 पारियों में 42।52 की औसत के साथ 4125 रन बनाए हैं। जिसमें नौ शतक, 22 अर्धशतक और एक दोहरा शतक भी शामिल हैं।
जन्मदिन स्पेशल, बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ गई थी ये एक्ट्रेस
गंभीर की कुछ यादगार पारियां
गौतम गंभीर की गिनती बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अपना पहला वनडे पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2005 में जड़ा था। 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए गंभीर को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला।
गौतम से जुड़ी कुछ खास बातें
-गौतम गंभीर ने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी
-गंभीर ने वनडे में अपना पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2005 में जड़ा था।
-2016 में उन्हें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 मैच में टेस्ट टीम में शामिल किया गया था।
-वो लगातार IPL और घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं जिसमें शानदार परफॉर्मेंस देखी जा सकती है।
-वो इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं।
-गंभीर ने आखिरी टी20 दिसंबर, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
-गौतम गंभीर उन चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में सैकड़ों रन बनाए हैं।
-वो लगातार चार टेस्ट सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
जन्मदिन स्पेशल, फ्लॉप फिल्मों के बाद शुरु हुआ महानायक बनने का सफर
-उन्होंने 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4154 रन बनाए हैं और इसमें 9 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल है।
-गंभीर ने 147 वन डे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5238 रन बनाए हैं। इन रनों में उनके 11 शतक और 34 अर्द्धशतक शामिल है।
-वहीं टी-20 फॉरमेट में उन्होंने 37 मैच खेले हैं और 7 अर्द्धशतक लगाए हैं।
-गौतम गंभीर ने अभी तक 58 टेस्ट मैच खेलें हैं।
-उन्होंने 147 वनडे और 37 टी20 मैच भी खेले हैं।
-उन्हें वर्ष 2008 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
-गंभीर को राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की दूसरी दीवार भी कहा जाता है। उन्होंने भारतीय टीम में रहते हुए अब तक कई यादगार परियां खेली हैं।
-गौतम गंभीर जितने बेहतरीन क्रिकेटर हैं वो उतने ही अच्छे इंसान भी हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ibZbXy
Comments
Post a Comment