सिंगापुर में निजी कारों की संख्या होगी सीमित - Khabar NonStop
सिंगापुर दुनिया के ऐसे देशों में से है जहां कार खरीदना काफी महंगा है। अब सिंगापुर की सरकार ने फैसला लिया है कि अगले साल से निजी कारों की संख्या को सीमित कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा।
उत्तर कोरिया बना रहा है जैविक हथियार, कई देशों के उड़े होश
‘द लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी’ के अनुसार निजी कारों और मोटर साइकिलों की संख्या संबंधी वृद्धि दर को प्रति वर्ष 0.25 फीसदी की दर से शून्य पर लाया जाएगा। सिंगापुर की जनसंख्या करीब 56 लाख है। सिंगापुर में लोगों को वाहन खरीदने से पहले पात्रता प्रमाण पत्र लेना होता है जो 10 साल के लिए वैध होता है। प्रमाण पत्र की कीमत ही लगभग 2.40 लाख रुपये होती है।
शराब पीकर लोग अंग्रेजी क्यों बोलने लगते हैं? जानिए कारण
सिंगापुर में 2016 के अंत तक छह लाख निजी कारें थीं, हालांकि निजी वाहनों की संख्या घटाने की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन सड़कों पर बस और मालवाहक वाहन बढ़ाए जाएंगे। एलटीए ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि सिंगापुर का 12 फीसदी इलाका पहले ही सड़कों ने घेर रखा है। अब इसके बढ़ने की संभावनाएं सीमित हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gEu6eP
Comments
Post a Comment