sss

; //]]>

ताजमहल विवाद पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान - Khabar NonStop

Mamata Banerjee

नई दिल्ली। भाजपा विधायक संगीत सोम के बयान पर अब भाजपा घिरती नजर आ रही है। यही कारण है कि भाजपा ने खुद को संगीत सोम के बयान से अलग कर लिया है। वहीं अब ममता बनर्जी ने भी संगीत सोम पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है।

क्या कहा ममता बनर्जी ने

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संगीत सोम के बयान पर कहा कि “ताजमहल गद्दारों ने बनवाया तो फिर ब्रिटिश स्मारकों पर क्या कहेंगे ?” ममता बनर्जी ने कहा कि “ब्रिटिश काल में बहुत सी चीजें तैयार की गईं और वो आज हेरिटेज हैं।”

ऐतिहासिक इमारतों पर भिड़े संगीत सोम और औवेसी

Mamata Banerjee

भाजपा का राजनैतिक एजेंडा

ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जितना हम भाजपा नेताओं के बारे में कम बात करेंगे, उतना ही अच्छा होगा, उनके बयानों पर बोलने में मुझे शर्म आती है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का राजनैतिक एजेंडा ही यही है। भाजपा कोई विकास कार्य नहीं कर रही है, बस लोगों को बांट रही है।

ओवैसी पर बरसे विधायक संगीत सोम

क्या कहा था संगीत सोम ने

बता दें कि मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम ने एक जनसभा के दौरान कहा था कि ताजमहल को गद्दारों ने बनवाया और यह देश के इतिहास पर एक दाग है। जिस पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवेसी ने कहा था कि लाल किला और हैदराबाद हाऊस भी गद्दारों की निशानी हैं तो क्या पीएम मोदी लालकिले से तिरंगा लहराना बंद कर देंगे ?

Mamata Banerjee



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zu7oum

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop