sss

; //]]>

न्यूजीलैंड ने दी थी कांटे की टक्कर, इस वजह से जीत पाई टीम इंडिया - Khabar NonStop

 Indiaकानपुर में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार जीत हासिल की है। यह मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया। तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे जीतकर भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का कमाल

टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शतकीय पारियां खेली थीं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर तीन विकेट लिए थे। एक समय ऐसा लगने लगा था कि न्यूजीलैंड आसानी से ये मैच जीत लेगा लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सूझबूझ ने भारत को मैच का सबसे बड़ा विकेट दिलाया।

INDVsNZ: शर्मा-कोहली की विस्फोटक पारी, न्यूजीलैंड को 338 का लक्ष्य

जीत के लिए 338 रनों की चुनौती 

भारत ने जब न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 338 रनों की चुनौती रखी थी तो ऐसा लगा था, शायद मैच एकतरफा होगा। हालांकि कीवी बल्लेबाजों ने एक मिनट के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को चैन की सांस लेने नहीं दी। अंत में भारत ने छह रनों से जीत दर्ज की। आखिरी के तीन ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी। टॉम लैथम और कोलिन डि ग्रैंडहोम क्रीज पर मौजूद थे।

जसप्रीत बुमराह ने की गेंदबाजी 

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए और पहली चार गेंद पर चार रन ही मिले। कीवी टीम पर दबाव नजर आने लगा था। बुमराह ने पांचवीं गेंद यॉर्कर फेंकी और ग्रैंडहोम शॉट मारने से चूक गए। धौनी ने गेंद पकड़ी और नॉनस्ट्राइकर एंड पर फेंकी।

INDVsNZ: इंडिया को लगा झटका, गब्बर लौटे वापस

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के स्कोर-

मार्टिन गप्टिल – 10

कोलिन मुनरो- 75

केन विलियमसन – 64

रॉस टेलर – 39

टॉम लाथम – 65

हेनरी निकोल्स- 37

कोलिन डी ग्रैंडहोम – 08

मिशेल सेंटनर -09

टिम साउदी – 04

ये थीं दोनों टीमें-

भारत। विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

ग्रीन पार्क में खेलकर सीखा क्रिकेट, मौका मिला तो करूँगा कमाल

न्यूजीलैंड। केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWu0ns

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop