sss

; //]]>

हैदराबाद पुलिस ने रोहिंग्या युवक को किया गिरफ्तार, कर रहा था ये काम - Khabar NonStop

 Rohingya youth

हैदराबाद। हैदराबाद में एक रोहिंग्या युवक अवैध रूप से आधार कार्ड हासिल कर कारोबार कर रहा था। युवक को हैदराबाद पुलिस ने अवैध रूप से देश में रहने व फर्जी आधार कार्ड बनवाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक युवक के भारतीय नियोक्ता ने खुद को संबंधित युवक का पिता बताते हुए आधार कार्ड हासिल करने में उसकी मदद की थी। नियोक्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अगली दीपावली से पहले बनेगा राम मंदिर: सुब्रमण्यम स्वामी

युवक पश्चिम बंगाल से आये थे हैदराबाद

रोहिंग्या युवक मोहम्मद अजुमुद्दीन उर्फ मौला अजमुद्दीन (19) का नियोक्ता रियाजुद्दीन मौला (36) पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने इन दोनों युवकों को बालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति कपड़ा कारोबार में शामिल हैं और हाल ही में कलकत्ता से यहां आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही रोहिंग्या लोगों को भारत की नागरिकता से संबंधित दस्तावेज तैयार करवाने के लिए कोई रैकेट तो काम नहीं कर रहा है।

‘राईट’ और ‘लेफ्ट’ की लड़ाई में एक और कार्यकर्ता घायल

बंगलादेश से रोहिंग्या युवक को लाया था कलकत्ता

रचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या युवक अजुमुद्दीन म्यांमार से तालुल्क रखता है और उसका परिवार बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रहता है। एक साल पहले युवक का भारतीय नियोक्ता रियाजुद्दीन मौला कपड़े के बिजनेस के सिलसिले में बांग्लादेश में गया और अजुमुद्दीन से संपर्क में आया। उसके बाद उसने युवक को व्यापार करने का लालच देकर कोलकाता बुला लिया। रियाजुद्दीन ने उसे अपना बेटाबताकर आधार कार्ड भी बनवा दिया। पुलिस के मुताबिक रियाजुद्दीन ने फॉरनर्स एक्ट का उल्लंघन किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों का आधार कार्ड सीज कर लिया है।

पीएम मोदी का एक माह में चौथा गुजरात दौरा आज, ये है कार्यक्रम

पिछले महीने भी गिरफ्तार हुआ था एक युवक

पिछले महीने में एक रोहिंग्या युवक को रचकोंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए इस व्यक्ति ने खुद को भारतीय नागरिक बताया था। उसने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट के लिए भी अप्लाई किया था। गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई होने से पहले तक भारत से रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर भेजने पर रोक लगा दी है।

गोहत्या रोकने पर महिला इंजीनियर पर भीड़ का हमला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xI2UOD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop