बीसीसीआई ने निकाली इस पद के लिए वैकेंसी - Khabar NonStop
मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक के पद के लिए आवेदन माँगा है। बोर्ड ने एमवी श्रीधर के पद छोड़ने के बाद इस पद के लिए वैकेंसी निकाली है। इस पद के कोई भी क्रिकेट विशेषज्ञ या फिर शीर्ष स्तर पर खेलने वाला कोई पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकता है। गौरतलब हो कि एमवी श्रीधर पर घरेलू संघ हैदराबाद का पदाधिकारी रहते हुए वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे, इन आरोपों के चलते श्रीधर को अपना पद छोड़ना पड़ा था।
धोनी और जीवा के बीच लड्डू को लेकर हुई लड़ाई, देखें विडियो
23 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
बीसीसीआई द्वारा महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन पद के लिये आवेदन मांगे हैं। बीसीसीआई द्वारा इस पद के लिए इस पद के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर रखी गयी है। इस पद के लिए जिसके पास ‘खेल की अच्छी समझ या उच्च स्तर पर खेलने का अनुभव’ हो वही आवेदन कर सकता है।
इनसे प्रेरित होकर मिताली राज खेलेंगी 2021 का वर्ल्ड कप
जौहरी संभाल रहे थे ये पद
एमवी श्रीधर के इस्तीफे के बाद बीसीसीआई ने बाकायदा एक ईमेल जारी कर लिखा था, “कृपया ध्यान दें कि डा. एमवी श्रीधर ने अपना त्यागपत्र देने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त प्रशासकों की समिति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर दिया। डा. श्रीधर 30 सितंबर 2017 तक अपने पद पर बने रहने के लिये तैयार हो गये हैं।” उनके इस्तीफे के बाद बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी कामकाज संभाल रहे थे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं “आशीष नेहरा”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gIJMua
Comments
Post a Comment