sss

; //]]>

ममता बनर्जी को बोल गए ममता कुलकर्णी, वघेला - Khabar NonStop

Vaghelaगुजरात। गुजरात चुनाव को लेकर आयोजित पंचायत आजतक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में कांग्रेस से अलग हुए शंकर सिंह वाघेला की जुबान ऐसी फिसली कि वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ममता कुलकर्णी कह गए।

गुजरात। सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसे ताने

वाघेला ने कहा

वाघेला गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी से इतर एक तीसरे मोर्चे की जीत की संभावनाओं पर बोल रहे थे। वाघेला ने कहा कि गुजरात की जनता पेंडुलम की तरह नहीं है। वो कांग्रेस से नाखुश होकर बीजेपी के पास गई और उसने 20 साल से उसे सत्ता सौंप रखी है। जनता बीजेपी से भी मायूस हुई तो क्या उसे फिर कांग्रेस के पास जाना चाहिए।

वाघेला के जवाब से सबने साधी चुप्पी

जब वाघेला से पूछा गया कि उन्हें तो बीजेपी की बी टीम कहा जा रहा है जो कांग्रेस को हराने के लिए मैदान में है तो वाघेला का जवाब था कि क्या केजरीवाल ने कांग्रेस को हराने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी बनाई थी। हमारे जितने भी प्वाइंट हैं वो सरकार के खिलाफ हैं। हमें बीजेपी का बी टीम बताना जनता का अपमान है। हम तीसरा विकल्प देंगे।

गुजरात, हिमाचल प्रदेश के चुनाव का ऐलान आज 4बजे

यहां कर बैठे वाघेला गलती

वाघेला से पूछा गया कि गुजरात में तो तीसरे विकल्प का इतिहास रहा नहीं है। तो  इसपर वाघेला का कहना था कि विकल्प हर जगह होता है। आप पार्टी क्या दिल्ली में थी। बीजू पटनायक की पार्टी क्या थी पहले, शिवसेना पहले थी क्या, मुलायम की पार्टी थी क्या। ममता कुलकर्णी गईं तो क्या बीजेपी या कांग्रेस अथवा सीपीएम के वोट तोड़ने गईं थीं। सब अपने लिए जाते हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xD3OvN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop