sss

; //]]>

सचिवालय के सामने से केजरीवाल की कार उड़ा ले गए चोर - Khabar NonStop

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ब्लू रंग की वैगन आर चोरी हो गयी है। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली सचिवालय के सामने से केजरीवाल की कार चोरी हो गयी है। ये कार अरविंद केजरीवाल के काफी करीब थी। दिल्ली चुनाव के दौरान उन्होंने इस कर का खूब इस्तेमाल किया है।

हालांकि, इस कार का इस्तेमाल केजरीवाल अब नहीं करते हैं लेकिन जिसका इस्तेमाल वह दिल्ली चुनाव के दौरान खूब करते थे। अब इस कार को इस कार का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी (AAP) की मीडिया संयोजक वंदना सिंह करती थीं। वंदना ने कार चोरी होने की रिपोर्ट आईपी एस्टेट थाने में दर्ज कराई है।

दिल्ली सचिवालय का यह इलाका बेहद सुरक्षित माना जाता है जहां दिल्ली पुलिस की पेनी नजर रहती है। ऐसे में इस तरह से कार का चोरी हो जाना सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही इस मामले में जांच के बाद खुलासा किया जायेगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yjvSsf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop