‘मुल्क’ में ऐसे नजर आयेंगे ऋषि कपूर - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मुल्क’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर एक दम अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में वह बढ़ी हुई दाढ़ी और पठानी लुक में नजर आ रहे हैं।
सनी देओल के बारे हेमा मालिनी ने कही दिल छू जाने वाली बात
इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा है, ‘नई प्रोफाइल पिक’। जाहिर सी बात है उन्हें भी फिल्म मुल्क में अपना ये लुक इतना अच्छा लगा है कि उन्होंने ट्विटर पर इसे अपनी प्रोफाइल फोटो बना लिया है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को मिलीजुला फीडबैक मिल रहा है।
#NewProfilePic http://pic.twitter.com/piLxfE9gd0
— Rishi Kapoor (@chintskap) October 16, 2017
आपको बता दें, फिल्म मुल्क की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग बनारस और लखनऊ जैसे शहरों में होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके इस फिल्म के लीड एक्टर ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा- ‘मैं लंबे अरसे से एक ड्रामा फिल्म करना चाह रहा था। जब अनुभव सिन्हा ने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई मुझे ये बेहद पसंद आई। इसके अलावा जिन शहरों में इस फिल्म की शूटिंग होनी है उनके बारे में भी मैंने बहुत कुछ सुन रखा है। शूटिंग की ये लोकेशंस मेरे लिए बोनस की तरह है।’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytj5Sg
Comments
Post a Comment