मंदबुद्धि किशोरी संग रेप कर जंगल में फेंका - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली के गांव में सायं को घर के आगे खेल रही मंदबुद्धि किशोरी को गांव का युवक बहला फुसलाकर ले गया। जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पीलीभीत पुलिस ने लूट के गैंग का किया पर्दाफाश
पीड़ित की मां का कहना
पीड़ित बच्ची की माँ ने बताया कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री मंदबुद्धि है। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक किशोरी को बहला फुसलाकर जंगलों में ले गया। जहां किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और विरोध पर मारपीट करते हुए फरार हो गया। जब काफी देर तक किशोरी का पता नहीं चला तो उन्होंने उसकी छान बीन शुरू की। कुछ ही दूर जंगल में वह बदहवासी की हालत में मिली। जिसके कपड़े फटे हुए थे और जगह-जगह चोट के निशान थे। पूछताछ पर किशोरी ने आरोपी का नाम बताते हुए प्रकरण की जानकारी दी।
योगी राज में भी अपराधियों के हौसले बुलंद
पीड़ित पक्ष ने बताया
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, जब गैर समुदाय के आरोपी के घर वे शिकायत करने पहुंचे तो पहले आरोपी के परिजनों ने खुद ही सजा देने की बात कहते हुए अभी कोई कार्रवाई न करने की मानमनोव्वल की। देर सायं आरोपी के परिजन घर पहुंचे और मुकदमा दर्ज न कराने का दवाब बनाते हुए धमकी दी। शनिवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मैडिकल के लिए भेजा है
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z3gqRy
Comments
Post a Comment