हर क्षेत्र का हो भगवाकरण: केन्द्रीय मंत्री - Khabar NonStop
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री डॉ.सत्यपाल सिंह शामिल हुए। समारोह के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होनें कहा कि शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों का भगवाकरण होना जरुरी है। भगवा रंग देश की संस्कृति और सभ्यता को प्रस्तुत करता है। उन्होनें कहा भगवा उर्जा और त्याग का प्रतीक है।
पुलिस ने कोर्ट के चपरासी के पास से बरामद की पिस्टल
‘संस्कृति हमें सूर्य उपासना सिखाती है’
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री डॉ.सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोलते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमें सूर्य की उपासना सिखाती है। सूर्य उपासना करने का मतलब यह नहीं है कि इसका रंग भगवा है। उन्होनें केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा और गंगा नदी के व्यवसायीकरण के सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा कि गंगा नदी भारतीय संस्कृति की अस्मिता की निशानी है। उन्होनें कहा गंगा नदी को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।
पुलिस ने कोर्ट के चपरासी के पास से बरामद की पिस्टल
एक्सेस टू हायर की लिस्ट में हम पीछे
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा नदी के साथ-साथ हम देश भर की तमाम छोटी और बड़ी नदियों को अविरल और निर्मल करने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होनें कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की संस्थाओं के होने के बावजूद एक्सेस टू हायर की लिस्ट में हम लोग पीछे हैं। मोदी सरकार इस क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होनें कहा हमारी सरकार जल्द ही दस सरकारी और दस निजी संस्थाओं को विश्वस्तरीय संस्था का दर्ज़ा दिलाने में सक्षम होगी। नक्सलवाद की समस्या पर बोलते हुए डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि विश्व के कई देशों से माओवाद समाप्त हो चुका है, छत्तीसगढ़ व झारखण्ड में भी इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
पुलिस ने कोर्ट के चपरासी के पास से बरामद की पिस्टल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2icZrWr
Comments
Post a Comment