तमिल और तेलगू में भी होगी डब ‘पद्मावती’ - Khabar NonStop
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का हाल ही में पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज किया जा चुका है। दर्शकों ने इस गाने को बेहद पसंद भी किया है। खास कर इस गाने में दीपिका की राजवाड़ी अदाएं देखकर तो उनके फैंस की नजर नहीं हट रही है। अगर दीपिका के गेटअप की बात करें तो इस फिल्म में एक एक बारीकी पर ध्यान दिया गया है।
3डी में होगी रिलीज
बता दें की दर्शकों से मिल रहे अच्छे रिस्पांस के चलते फिल्म ‘पद्मावती’ को 3D में रिलीज किए जाने की खबर आ रही है। इस प्रस्ताव को पैरामाउंट पिक्चर्स ने फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर देखने के बाद वायाकॉम 18 को दिया है। वहीं जिसके बोर्ड के सदस्य भंसाली भी हैं।
‘अनुपम खेर के नेतृत्व में FTII में हालात बेहतर होंगे’ – शर्मिला टैगोर
तमिल और तेलगू भाषा में भी डबिंग
‘पद्मावती’ को 3D में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, 3D में फिल्म रिलीज होने पर इसका मजा दोगुना बढ़ जाएगा। फिल्म को 3D में परिवर्तित करने के लिए हॉलीवुड टेक्नीशियन से हेल्प ली जाएगी। साथ ही इस फिल्म को तमिल और तेलगू भाषा में भी डब की जाएगी।
रिलीज डेट करीब
आपको बता दें संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो अपने परफेक्शन और हर एक चीज में बारीकी लाने के लिए जाने जाते हैं। इसमें सभी एक्टर्स के लुक बेहतरीन हैं। ये फिल्म आप 1 दिसबंर को देख पायेंगे।
सलमान की ‘दबंग 3’ में होगा सनी लियोन का आइटम नंबर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yQjxtX
Comments
Post a Comment