sss

; //]]>

खाद्य विभाग टीम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा - Khabar NonStop

meerut

 

मेरठ। जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे खाद्य विभाग और सक्रिय होता जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने हापुड़ रोड पर 44वीं वाहिनी पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने व्यापारी सलमान के यहां छापा मारा। यहां लड्डू, सोनपापड़ी और नमकीन तैयार की जाती है।

लायन्स क्लब इंटरनेशनल के दीवाली मेले का हुआ समापन

वहीं टीम ने यहां से लड्डू, रंग और मूंगफली का सेंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया है, जबकि 100 किलो लड्डू को नष्ट भी कराया। इस लड्डू में प्रतिबंधित रंग मिला हुआ था, जिससे लड्डू में चमक आ सके और इसके दाम अच्छे मिल सकें। खाद्य विभाग की डीओ अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि यहां मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाए जा रहें हैं और इसकी सूचना पर ही यहां छापा मारा गया था। डीओ अर्चना धीरान ने बताया कि खाद्य विभाग की पांच टीमें अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर रहीं हैं और ये अभियान जारी रहेगा।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेरठ



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yLR9Ma

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop