sss

; //]]>

गुजरात चुनाव में देरी पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब - Khabar NonStop

Election commission गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा न होने से गुजरात में माहौल नापना मुश्किल हो रहा है। लोग बेहद परेशान है की आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। ये मुद्दा तब बढ़ता दिखाई दिया जब हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों की घोषणा हो गई और गुजरात में देरी हो रही है इसके चलते चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी की रैली में उमड़ी ऐसी भीड़ देख बीजेपी को लगा झटका

बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियों ने उठाया सवाल

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कई पार्टियां गुजरात विधानसभा चुनाव में देरी को लेकर सवाल उठा रही हैं। इसे लेकर कई लोगों ने चुनाव आयोग की आलोचना की है। इन आलोचनाओं के बीच चुनाव आयोग ने अपना पक्ष रखा है। वहीं साक्षात्कार के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोती ने कहा, ”चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। गुजरात में बाढ़ आई है और इसमें 200 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। अगर हम चुनाव की तारीख़ घोषित कर देते तो राहत-बचाव कार्य प्रभावित होते। तारीख़ घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो जाती है।

कांग्रेस में शामिल होने के लिए हार्दिक पटेल की ये है शर्त

एके जोती का कहना

जोती ने कहा कि 27 सितंबर को गुजरात के मुख्य सचिव ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भेजी थी। सरकार बाढ़ के कारण राहत और बचाव कार्यों को लेकर चिंतित थी। उत्तरी गुजरात के 45 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हमने इसे लेकर बात की। इसके साथ ही गुजरात में दिवाली एक बड़ा त्योहार होता है। गुजराती दिवाली और गुजराती नव वर्ष वहां के लोगों के लिए बेहद ख़ास है। ऐसे में हमने सोचा कि इन त्योहारों के ख़त्म होने के बाद ही चुवाव की तारीखें घोषित की जाएं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y3xHWs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop