sss

; //]]>

एम्बुलेंस कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन - Khabar NonStop

Ambulance

सुलतानपुर। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 व 102 के कर्मियों को दो माह से पगार नहीं मिल रही है। जिसके चलते वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों ने शासन को चेतावनी दी है कि यदि दीवाली तक बकाया वेतन नहीं दिया गया तो जिले के सभी चालक व इएमटी हड़ताल शुरू कर देंगे। जिले में सरकारी एंबुलेंस सेवा का बुरा हाल है। बीते दिनों डीजल की किल्लत के चलते वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया था। ग्रामीणांचलों में प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एंबुलेंस कई दिनों तक शोपीस बनकर खड़ी थीं।

संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा

लगातार दो महीनों से नहीं मिल रहा वेतन

अब 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के तहत कार्यरत चालक और इएमटी को पगार नहीं दी जा रही है। उनकी अगस्त और सितंबर की सैलरी बकाया है जबकि त्योहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में कर्मियों के सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार दो महीनों से वेतन न मिलने से उनके सामने परिवारीजनों के भरण-पोषण का संकट आन पड़ा है। नाम न छापने की शर्त पर एंबुलेंस चालक ने बताया कि 70 दिनों तक बिना पैसे के किसी तरह परिवारीजनों की जरूरतें पूरी कीं, लेकिन अब काम नहीं चल पा रहा है। अधिकारियों से जब वेतन के बारे में पूछा जाता है तो वे आज कल की बात कहकर टाल देते हैं।

अपनी ही दादी पर हथियार से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

कर्मचारियों ने दी आन्दोलन की धमकी

कर्मियों ने शासन व एंबुलेंस का संचालन करने वाली जीवीकेइएमआरआइ कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि दीपावली से पहले उन्हें अगस्त, सितंबर व अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे। जिले में कुल 64 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। जिनमें 108 की 23, 102 की 39 व एडवांस लाइफ सपोर्ट सेवा की दो एंबुलेंस शामिल हैं। एंबुलेंस संचालक कंपनी जीवीकेइएमआरआइ के प्रोग्राम मैनेजर आशीष श्रीवास्तव कहते हैं कि कर्मियों को शीघ्र ही बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। तनख्वाह किस वजह से रुकी है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

मोदी और सीएम योगी के प्रेणना श्रोत से बनी जिले की एक मात्र पुलिस चौकी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ynebrM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop