पनामा पेपर्स के रहस्यों से पर्दा उठाने वाली पत्रकार डैफनी की मौत - Khabar NonStop
पनामा पपेर्स के रहस्यों से पर्दा उठाने वाली पत्रकार डैफनी कैरुआना गलिजिया की सोमवार को हत्या कर दी गयी। सोमवार को डैफनी के घर के नजदीक उनकी कार को जबरदस्त विस्फोट से उड़ा दिया गया। जबकि पत्रकार डेफ्ने कैरुआना गेलिजिया ने 15 दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।
पनामा पेपरः नवाज शरीफ के दामाद गिरफ्तार
बता दें कि, माल्टा में डैफनी कैरुआना गलिजिया ने शानदार खुफिया पत्रकार के तौर पर पहचान बनाई थी। गलिजिया एक स्वतंत्र ब्लॉग चलाती थी, जिसके जरिए उन्होंने भ्रष्टाचार के कई मामलों का खुलासा भी किया था इसीलिए डैफनी को लेडी विकिलिक्स भी कहा जाता था। अभी हाल ही में अमेरिकी न्यूज कंपनी पोलिटिको ने गलिजिया ‘वन-मैन विकिलीक्स’ का खिताब दिया था और उनकी अधिकतर रिपोर्ट पनामा पेपर्स उजागर करने पर केंद्रित थीं। गलिजिया की मौत के बाद करीब 3000 लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। वहीं, माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट ने इस हत्या की निंदा की है और कहा है कि, राजनीतिक और व्यक्तिगत स्तर पर मेरी कटु आलोचक थीं, लेकिन वह उनकी हत्या की निंदा करते हैं।’
पनामा मामले में बच्चन परिवार मुश्किल बढ़ी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhcdGO
Comments
Post a Comment