यूएसः भारतीय महिला को जलती कार में छोड़कर भाग गया ड्राइवर - Khabar NonStop
अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क में एक कार में आग लगने के बाद उसका ड्राइवर भारतीय मूल की एक महिला को कार में ही मरने के लिए छोड़कर भाग गया। खबरों के मुताबिक दमकल कर्मियों को कार से 25 वर्षीय हरलीन ग्रेवाल का जला हुआ शव मिला।
सोमालिया में बम बलास्ट के बाद मरने वालों की संख्या 200 के पार
बताया जाता है कि 23 वर्षीय कार चालक सईद अहमद ने अस्पताल जाने के लिए कार को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया। एक चैनल द्वारा प्रसारित एक वीडियो में दिल दहलाने वाला मंजर दिखा। जिसमें देखा गया कि आग की लपटों से धधकती कार को वहीं छोड़कर अहमद एक टैक्सी को रुकवाकर पूछ रहा है कि क्या वह उसमें सवार हो सकता है।
वर्जीनिया स्टेट विश्वविद्यालय में गोलीबारी, स्थिति सामान्य
पुलिस ने उसे अस्पताल से गिरफ्तार किया जहां वह अपना इलाज करवा रहा था। अहमद पर हत्या और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस दुर्घटना के पहले ही रद्द किया जा चुका था। जिसके चलते उसका वाहन चलाना गैर कानूनी था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ibKMLc
Comments
Post a Comment