मण्डलीय बास्केट बॉल में बुलंदशहर ने मेरठ को हराया - Khabar NonStop
बुलंदशहर-प्रधानाचार्य एसपीएस तोमर की अध्यक्षता व अखंड प्रताप सिंह के संचालन में नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित मण्डलीय विद्यालयों की बास्केट बॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन समारोह हो गया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम सदानन्द गुप्ता ने कहा कि, बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसपीएस तोमर ने कहा कि, खेल में खेल भावना अनुशासन सर्वोपरि होता है।
न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
बता दें कि, इस प्रतियोगिता में मंडल की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में बुलन्दशहर टीम ने फाइनल मैच में मेरठ टीम को 20-22 के अन्तर से हराया। सब जूनियर वर्ग में बुलन्दशहर ने गाजियाबाद को 22-0 से हराया। बालक सीनियर वर्ग में बागपत टीम ने मेरठ टीम को 47-40 से हराया, सब जूनियर वर्ग में बुलंदशहर की टीम उपविजेता रही सभी विजेताओं टीम का निर्णय निणार्ययक टीम के अध्यक्ष बास्केट बॉल के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी रहे खुशविन्दर सरना द्वारा किया गया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, अभिजीत चौहान, मनोज यादव, प्रेमवीर सिंह, राष्ट्र वर्धन लोधी, अनिरूद्य, राहुल जायसवाल, शशिबाला पंत, डा.पूनम वशिष्ठ, अनिल कुमार, बहादुर सिंह आदि ने भी उत्साहवर्धन किया।
40वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kR0VX8
Comments
Post a Comment