sss

; //]]>

गुजरातः अल्पेश ठाकोर थामेंगे कांग्रेस का हाथ - Khabar NonStop

Alpesh Thakor

गुजरात में चुनावी बिगुल कभी भी बज सकता है। ऐसे में भाजपा के खिलाफ सारे विरोधी एक जुट होते दिख रहे हैं। राज्य में बड़े ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस का हाथ थामने की तैयारी कर ली है। ओबीसी, एससी, एसटी एकता मंच के संयोजक अल्पेश ठाकोर ने राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक अल्पेश ठाकोर 23 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अल्पेश ने गुजरात में 23 अक्टूबर को होने वाली जनादेश सम्मेलन में राहुल गांधी को शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि राहुल रैली में शामिल होने की हामी भरी है।

गुजरात में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, भाजपा मुश्किल में

अल्पेश ने कहा कि जिग्नेश मेवानी और हार्दिक पटेल दोनों उनके छोटे भाई हैं और वे तीनों मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेगे। इसके साथ ही कहा कि पीएम मोदी के सामने वह काफी छोटे लोग हैं लेकिन छोटी फुलझड़ी भी बड़ा काम कर जाती है। 7 साल से वह भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अल्पेश ने कहा चुनाव लड़ने के बारे में कांग्रेस पार्टी फैसला लेगी।

गुजरात चुनाव: बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर करेगी माथापच्ची

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने सार्वजनिक तौर पर बीजेपी विरोधी नेताओं को ये न्योता भेजा है। सोलंकी ने जनता दल यूनाइटेड के नेता छोटू भाई वसावा को भी साथ आने का निमंत्रण भेजा है। वसावा वही नेता हैं, जिन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को वोट देने का दावा किया था। वो पटेल के काफी करीबी माने जाते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2isixaZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop