मध्यप्रदेश सरकार किसानों को देगी महाबोनस - Khabar NonStop
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को 13 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया था वहीं आज राज्य सरकार ने किसानों को भावांतर भुगतान योजना के जरिए महाबोनस देने की तैयारी में हैं।
मध्य प्रदेश: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को किसानों से ग्राम सभाओं को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि, ‘सरकार ने किसानों के लिए महाबोनस की व्यवस्था भावांतर भुगतान योजना द्वारा की है. इसका लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाना अनिवार्य है. किसान भाई पंजीयन करवाने में चूके नहीं, अन्यथा योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।’ इसके लिए उन्होंने किसानों द्वारा योजना में कम पंजीयन करवाने पर चिंता व्यक्त करते हुए अपील की, कि वे अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से पहले पंजीयन जरूर करवाएं। मुख्यमंत्री ने किसानों को कहा कि, मौजूदा सरकार आम आदमी और गरीब किसान की सरकार है, जो संकट के समय हमेशा किसानों के साथ रही है और खेती को लाभकारी बनाने के लिए हर उपाय करती है। इसके अलावा राज्य सरकार ने किसानों को ये भी कहा कि, किसान की फसल कम मूल्य पर नहीं बिकने देने की प्रतिबद्धता का सरकार ने पालन किया था, जिस पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का व्यय किया गया।
गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश सरकार हमेशा से किसानों को यकीं दिलाती है कि मौजूदा सरकार शुरू से ही किसानों के लिए काम करती है और उनके साथ है। प्रदेश सरकार के इस महाबोनस से किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त बतायेगा।
मध्यप्रदेश: 13 जिले सूखाग्रस्त घोषित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ym0v07
Comments
Post a Comment