टीईटी की तैयारी पूरी शहर में बनाए गए कई केंद्र - Khabar NonStop
मेरठ। रविवार को होने वाले टीईटी यानी टीचर एलिजिबलीटी टेस्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दो पालियों में होने वाले इस टेस्ट के लिए सभी केंद्रों पर उचित व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। एग्जाम पेपर भी मेरठ ट्रेजरी में पहुंचा दिए गए हैं।जो सभी परीक्षा केंद्रों पर टेस्ट से पहले पहुंचा दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक बैठक व इंतजाम हो चुके हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए भी व्यवस्था की गई है और सभी केंद्र पुलिस की सुरक्षा में रहेगे।
अविश्वास प्रस्ताव के बाद सियासत तेज
12 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए
बता दें कि टीईटी परीक्षा में सुबह की पाली में प्राइमरी टीचर के लिए 4226 और दूसरी पाली में जूनियर स्कूल टीचर के लिए 19455 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सुबह की परीक्षा सात केंद्रों पर और दूसरी पाली की परीक्षा 36 केंद्रों पर होगी। परीक्षा पर निगाह रखने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र देखने के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में जाने दिया जाएगा।
गोमांस के शक में 5 युवकों की पिटाई
लापरवाही नहीं बरती जाएगी
टीईटी की परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए भी मायने रखती है। जिन लोगों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट ने रदद कर दिया है। क्योंकि ये परीक्षा ही इन अभ्यर्थियों की जिंदगी की राह का फैसला करेंगी कि उन्हें सरकारी नौकरी मिलेगी या फिर नहीं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी भी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं और वो किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gaEOG7
Comments
Post a Comment