sss

; //]]>

मेरठ: अपराधी के साथ दावत उड़ाते नजर आए पुलिसकर्मी - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ-अपराधियों को कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान भले ही मौका का फायदा उठाकर कितने भी अपराधी फरार क्यों न हुए हो लेकिन यूपी पुलिस शायद इन हादसों से कुछ सीखने के लिए तैयार नहीं है। यूपी पुलिस को केवल अपनी मौज-मस्ती और पार्टी से मतलब है। ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी अपराधी को पुलिस पार्टी कराती नजर आई हो और उसकी किरकिरी न हुई हो लेकिन पुलिस है कि सुधरने का नाम ही नहीं लेती।

कैमरे की नजर पड़ने पर भागे

दरअसल, ताजा मामला जुड़ा है मेरठ कचहरी से जहां, गुर्जर दही सेंटर पर शाहजहांपुर पुलिस पेशी के लिए लेकर आए एक अपराधी को हथकड़ी लगी हुई लेकर पहुंचती है। पुलिसकर्मी बंदूकों के साथ वहां बैठे जरूर है लेकिन अपराधी लगता है कि वो कोई अपराधी नहीं बल्कि कोई राजा हो। इसी बीच कैमरे की नजर वहां पड़ी तो पुलिसकर्मी अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और अपराधी ने भी अपनी हथकड़ी को छुपाने की कोशिश की लेकिन सच्चाई छिपाए नहीं छिप सकती है। अपनी किरकिरी होती देख पुलिसकर्मी अपराधी को लेकर मेरठ कचहरी की ओर तेज कदमो से बढ़ते चले गए। ये हाल तो पुलिसकर्मियों का तब है जब शासन की ओर से सख्त हिदायत दी गई है। लेकिन जनाब क्या कीजिएगा यूपी पुलिस कहां सुधरने वाली है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yS4q2Z

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop