sss

; //]]>

लालकुर्ती मंदिर में महावीर जी की मूर्ति खंडित करने पर हंगामा - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ-लालकुर्ती पैंठ स्थित एक मंदिर में देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान महावीर जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। विरोध स्वरूप बुधवार को मंदिर समिति के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ियों ने किया हंगामा

लालकुर्ती पैंठ बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान एवं शनिदेव मंदिर प्रबंधन समिति के संस्थापक आलोक रस्तौगी के अनुसार क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों ने चंदा करके मंदिर परिसर में एक नए मन्दिर का निर्माण कराया है। आरोप है कि पीछे स्थित पुराने मंदिर परिसर में रहने वाले कुछ युवक आए दिन शराब पीकर मन्दिर में हंगामा करते हैं। देर रात करीब साढ़े बारह बजे नए मंदिर के महंत योगीनाथ परिसर में स्थित अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान एक तेज धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर पहुंचे तो किसी ने मंदिर में लगी भगवान महावीर की आठ किलो की प्रतिमा को उखाड़कर खंडित कर दिया था। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मन्दिर में सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने पुराने मंदिर परिसर में रहने वाले युवकों रोहित, नितिन व जैनी आदि पर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझाते हुए उन्हें शांत किया और आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया। मंदिर के संस्थापक आलोक रस्तौगी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

शिक्षक द्वारा आत्मदाह का प्रयास, हंगामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xmi9xv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop