sss

; //]]>

आलू से भगाएं चेहरे के स्पॉट, पाएं निखार ऑन द स्पॉट - Khabar NonStop

potato juice

हर घर में सब्जी बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल तो किया ही जाता होगा। लेकिन क्या आप आलू से मिलने वाले ब्यूटी बेनिफिट के सिक्रेट को जानते हैं? अगर नहीं तो अब जान लिजिए। दरसल आलू में कई ऐसे तत्‍व मौजूद होते हैं जो आपकी रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं। आलू में स्‍टार्च, पोटैशियम, विटामिन C तथ B6 नामक महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलू से डार्क सर्कल, दाग धब्‍बे, बालों और स्‍किन की की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं आलू के फायदे..

यदि बच गए हैं पके हुए चावल, तो फेकने के बजाये ऐसे करें इस्तेमाल…

पिंपल्स और एक्ने के दाग मिटाए

आमतौर पर चेहरे पर जब पिंपल्स होते हैं तो वह एक दाग छोड़ जाते हैं। इन दाग को हटाना चाहते हैं तो एक कटोरी में एक आलू का रस, एक नींबू का रस निकालकर मुल्‍तानी मिट्टी में मिलकार गाढ़ा पेस्‍ट बना लें। इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर सादे पानी से धों लें।

बेजान और रूखे बाल क्या आपको भी करते हैं परेशान ?

डार्क सर्कल को दूर भगाएं

अक्सर डार्क सर्कल हमारी खूबसूरती में एक दाग बन जाता है। ऐसे में अगर आप डर्क सर्कल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आलू के पतले गोल टूकड़े काटकर अपनी आँखों पर दस मिनट के लिए रखें। इसके बाद चेहरे को लैकवॉर्म वॉटर से वॉश कर लें। ऐसा करने से आपके आँखों के ईर्द गिर्द स्थित रिंकलस भी दूर हो जाएंगे।

केला खाने के बाद फेंक देते हैं छिलका, तो अब न करें ये गलती

बेदाग निखार पाएं

आलू का रस निकालकर नियमित रूप से अपने चेहरे या अन्य हिस्से की स्किन पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे की गंदगी बाहर निकल जाएंगी और प्राकृतिक निखार मिलेगा। इसके अलावा आलू का रस टैनिंग, धब्बों एवं झाइयों के उपचार के लिए भी उपयोगी होता है।

मूली से तैयार करे फेस पैक, पाएं दमकता निखार

बाल बढाएं

यदि आप अपने बालों को लंबा करना चाहती हैं तो एक कटोरी में आलू का रस निकालकर इसमें एलोवेरा ज़ेल तथा एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण से अपने बालों की जड़ो मेें मसाज करें। दो घंटे बाद हेयर वॉश कर लें।

तिल का तेल लगाएं,  चेहरे की चमक बढ़ाएं



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yXsXTa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop