जानें बाहुबली की इन मनपसंद कारों के बारें में - Khabar NonStop
‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी सुपरहिट ऐतिहासिक फिल्म में काम करने वाले एक्टर प्रभास को आज कौन नहीं जानता है। आज एक खास दिन और है दरआसल आज हमारे बाहुबली का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी ये पसंदीदा लग्जरी कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि उनके कार कलेक्शन का हिस्सा हैं।
रिचा चड्ढा ने उठाया यौन उत्पीड़न का मुद्दा, कहा इस पर खुलकर बात हो
रोल्ज रॉयस फैंटम
-प्रभास के कार कलेक्शन में सबसे पहली जगह है रोल्ज रॉयस फैंटम की, वह इसे बहुत पसंद करते हैं और इसकी कीमत 7 से 8 करोड़ रुपये के बीच है। इस प्रीमियम लग्जरी कार में 6.8 लीटर का वी12 इंजन है जो कि 435 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है।
रेंज रोवर
-प्रभास की दूसरी पसंददीदा कार है रेंज रोवर, इसकी लग्जरी कारों की कीमत 1 करोड़ रुपये से लेकर 4 करोड़ रुपये तक है। प्रभास के लिए रेंज रोवर एसवी ऑटोबायॉग्रफी लग्जरी कार को कस्टमाइज किया गया है। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये तक है।
‘फिरंगी’ का पोस्टर रिलीज, कल रिलीज होगा ट्रेलर
जगुवार एक्सजे
-वहीं अब तीसरे नंबर पर टाटा के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार मेकर जगुवार की इस प्रीमियम सिडैन को भी प्रभास ने अपने कार कलेक्शन में जगह दी है। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।
बीएमडब्ल्यू एक्स3
-प्रभास के कलेक्शन में लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू की यह लग्जरी स्पॉर्ट़्स कार भी है। इसकी कीमत 45 से 50 लाख रुपये के बीच है। इसमें 2000सीसी क्षमता वाला इंजन दिया गया है जो कि अधिकतम 244 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड यह कार महज 8.1 सेकंड्स में पकड़ लेती है।
स्कोडा सुपर्ब
-भारत में इस लग्जरी कार की कीमत 25 से 30 लाख रुपये तक है। यह कीमत वैरियंट्स के हिसाब से बदलती रहती है। इसमें पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन आॅप्शंस अवेलेबल हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gFBYg5
Comments
Post a Comment