sss

; //]]>

स्क्रिनिंग कमेटी ने छाटें नाम, लखनऊसे लगेगी पार्षदों के नाम पर अंतिम मुहर - Khabar NonStop

BJP

मेरठ-भाजपा से पार्षद बनने के लिए लोगों में इतना क्रेज है कि 90 वार्डो के लिए 700 दावेदारों ने आवेदन किया है। इसने भाजपा निकाय चुनाव कमेटी को भी परेशानी में डाल दिया है, क्योंकि 700 दावेदार उम्मीद से कहीं ज्यादा है। कमेटी को इन 700 दावेदारों में से 270 पर मोहर लगानी है, यानि हर वार्ड में तीन दावेदारों के नाम फाइनल करने हैं और फिर ये पूरा डाटा लखनउ भेज दिया जाएगा। वहां से 90 नाम फाइनल किए जाएंगे।

भाजपा की बढ़ी मुश्किल, ‘कैश-कांड’ पहुंचा कोर्ट

डिफेंस काॅलोनी में भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक, सह प्रभारी अमर पाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र अग्रवाल ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली। इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी और वार्ड समन्वयकों को शामिल किया गया और सभी ने टिकट बंटवारे पर मंथन किया गया। इसी संबंध में रविवार को भी महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसके बाद हर वार्ड से तीन नाम फाइनल करके लखनऊ भेज दिए जाएंगे और वहीं से पार्षद के नाम को हरी झण्डी मिलेगी। हालांकि, महापौर पद पर दावेदारों को लेकर असमंजस अभी भी बरकरार है कि आखिर किसे टिकट मिलेगा।

भाजपा सरकार का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, लाएगा क्रांति



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhqdUI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop