sss

; //]]>

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो में होगा यह बड़ा बदलाव - Khabar NonStop

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो में प्रवेश और निकासी के लिए प्रयोग होने वाले ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट्स पर ओपन सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों के लिए यह गेट हमेशा खुले रहेंगे।

एयरपोर्ट में एंट्री के नियम बदले, अब इन 10 आईडी से ही होगी एंट्री

डीएमआरसी के मुताबिक इस बदलाव के बाद प्रति मिनट यात्रियों की निकासी और प्रवेश में 65 फीसदी तक की बढोत्तरी होगी। ओपन गेट सिस्टम सभी मेट्रो स्टेशनों पर जल्द ही शुरू हो जाएगा। मौजूदा नियमों में तकरीबन 10-15 यात्री एक मिनट में मेट्रो गेट से निकलते हैं। ओपन गेट सिस्टम लागू होने से यह संख्या बढ़कर 20-25 व्यक्ति तक हो सकती है।

गूगल ने इंटरव्यू के 12 सवालों को किया बैन, पढ़ें उन सवालों को

फिलहाल मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के लिए लगाए गए गेट बंद रहते हैं जो टोकन या मेट्रो कार्ड टच किए जाने के बाद ही खुलते हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर ओपन गेट सिस्टम लागू होने के बाद यह गेट पूरी तरह से खुले रहेंगे और यात्री अपना टोकन या मेट्रो कार्ड टच गेट से टच करने के बाद प्रवेश और निकास कर सकेंगे। अगर किसी परिस्थिति में कोई यात्री टोकन या मेट्रो कार्ड को गेट से टच कराए बिना ही गेट से निकलते हैं तो गेट खुद ही बंद हो जाएंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iGpOnT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop