‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अब होगी इनकी छुट्टी - Khabar NonStop
कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के साथ छोटे परदे पर दस्तक दी है। इस शो में वो दर्शकों को हंसाने आए नए-नए कॉमेडियंस को ढूंढने का काम कर रहे हैं। इस काम में उनका साथ तीन मेंटॉर दे रहे हैं। जिनमें एक्ट्रेस और कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी शामिल हैं।
सलमान ने दुनियाभर के कुत्तों से मांगी माफी!
तीनों की होगी छुट्टी
बता दें इस शो से तीनों मेंटॉर की छुट्टी हो जाएगी। इसकी वजह टीआरपी की रेस में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ को मिली ठंडी प्रतिक्रिया माना जा रहा है। वैसे भी मल्लिका दुआ पिछले कुछ दिन से अपने जीवन के अनुभवों को साझा करने की वजह से सुर्खियों में रही हैं। फिर वो ऊबर ड्राइवर की बदतमीजी हो या फिर उनका यौन शोषण को लेकर बेबाकी से सामने आना।
कौन लेगा मेंटर की जगह
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में मल्लिका दुआ जाकिर खान और हुसैन दलाल की जगह लेने के लिए साजिद खान और श्रेयस तलपडे आ सकते हैं। मल्लिका, जाकिर और हुसैन 12 फाइनलिस्ट चुने जाने तक मेंटॉर की भूमिका निभाते रहेंगे। उसके बाद साजिद खान और श्रेयस, अक्षय कुमार के साथ मिलकर शो की जिम्मेदारी निभाएंगे। साजिद को तो पहले से ही टीवी का अनुभव है जबकि श्रेयस कॉमेडी फिल्में करके इस हुनर में महारत हासिल कर चुके हैं।
रश्मी शर्मा के नए शो में यह एक्ट्रेस बनेंगी ‘सेक्स वर्कर’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ifxbT2
Comments
Post a Comment