छत्तीसगढ़: कांग्रेस हाईकमान चुनेगा प्रदेश अध्यक्ष - Khabar NonStop
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी चुन ली गयी है। प्रदेश के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष चुनने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया है। पीसीसी डेलीगेट्स ने एआईसीसी सदस्य और कार्यकारिणी तय करने भी सोनिया गांधी को अधिकृत कर दिया। इस बात के बाद से ही कयास लगाये जा रहे हैं कि भूपेश बघेल को ही पार्टी आलाकमान अगला अध्यक्ष चुन सकती है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से किया मना
देश भर के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
कांग्रेस कमेटी के चुनाव के लिए पूरे देश भर से तमाम कांग्रेस नेता मौजूद दिखे। पीसीसी ने इन सभी नेताओं को सीधे संपर्क करके बुलाया था। चुनाव अधिकारी रजनी पटेल, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी इस बैठक में मौजूद थे। इसमें पीसीसी अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रस्ताव पारित कर आलाकमान को भेजा गया। पीसीसी ने आम सहमति से चुनाव संपन्न कराने के लिए रजनी पाटिल का आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़: ट्रांसजेंडरों के लिए बना अस्पताल में विशेष ओपीडी
अध्यक्ष बदलना है मुश्किल
दरअसल चुनाव नजदीक होने की वजह से पीसीसी के लिए अब अध्यक्ष बदलना मुश्किल हो गया है। भूपेश प्रदेश में ओबीसी वर्ग के अच्छे नेता माने जाते हैं। 2013 में हार के बाद भूपेश प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किये गए थे। और उसके बाद भाजपा को भी कुर्मी समाज के ही अपने नेता धरमलाल कौशिक को प्रदेशाध्यक्ष बनाना पड़ा था। पार्टी नेताओं को 2008 का चुनाव भी याद है, जब चुनाव के छह महीना पहले चरणदास महंत को हटाकर धनेंद्र साहू को अध्यक्ष बना दिया गया था। उसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस चुनाव हार गई।
छत्तीसगढ़: ट्रांसजेंडरों के लिए बना अस्पताल में विशेष ओपीडी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gr46QW
Comments
Post a Comment