sss

; //]]>

…और नप गए वरुण धवन! - Khabar NonStop

varun dhawan

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बीते रविवार को उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जुड़वा 2’ ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। इसके अलावा भी उनके फैंस के लिए एक और दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल वरुण धवन का हॉन्गकॉन्ग के मैडम तुसाड म्यूजियम में वैक्स स्टेच्यू लगने जा रहा है।

नहीं रहे वो डायरेक्टर जिन्होंने शाहरुख को दिया था ब्रेक

आपको बता दें कि वरुण धवन सबसे युवा भारतीय सेलेब्रिटी होंगे जिनका मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगेगा। हॉन्गकॉन्ग के म्यूजियम में वरुण धवन के अलावा तीन और भारतीयों का मोम का पुतला लगा हुआ है। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का स्टेच्यू पहले से लगा हुआ है। बता दें कि वरुण धवन भी इस लीग में अगले साल यानी 2018 की शुरुआत में शामिल हो जाएंगे।

वैसे मैडम तुसाद में बॉलीवुड के प्रति खास लगाव पहले से देखने को मिला है। बीते दो दशकों में शाहरुख खान, सलमान खान, रितिक रोशन, कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित का वैक्स स्टेच्यू लगा है। अब इस लिस्ट में वरुण धवन का भी नाम शामिल हो जाएगा। इस बाबत वरुण धवन अपना वैक्स स्टेच्यू लगने से खुश हैं और कहा, ‘यह एक शानदार अनुभव था। मैं हॉन्गकॉन्ग में अपना वैक्स स्टेच्यू लगने के लिए बहुत उत्साहित हूं’।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xIs0wV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop