sss

; //]]>

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश - Khabar NonStop

Akhilesh yadav

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरठ में निकाय चुनाव से ठीक पहले कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। वह यहां पर पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद की बेटी और दामाद को आर्शीवाद देने आए अखिलेश यादव ने फैज़-ए-आम इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

दिवाली से पहले अखिलेश का धमाका, शिवपाल को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं दी जगह

उन्होंने प्रदेश की योगी और केन्द्र की मोदी सरकार को सवालों के घेरें में खड़ा किया और कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जो कुछ कहा वो पूरा नहीं किया, बल्कि जनता को नोटबंदी और जीएसटी के नीचे दबा दिया। वहीं निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी गठबंधन जैसी कोई बात नहीं है, सपा अकेले ही सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी और सबसे ज्यादा सीटें जीतकर आएगी।

मुलायम के बाद शिवपाल ने भी अखिलेश को दिया आशीर्वाद

वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि वार्ड के चुनाव तो वार्ड अध्यक्ष देख लेंगे, लेकिन दमखम मेयर के चुनाव में लगाना, अगर मेयर जिताकर भेज दिया तो प्रदेश के अंदर इसका एक बड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस का ज़िक्र करते हुए कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी सड़क पर वायुसेना के विमान उतरने जा रहे हैं।

सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, रिश्तों में जमी बर्फ हटेगी

वहीं ताजमहल को लेकर उठे सियासी बवाल पर उन्होंने भाजपा विधायक संगीत सोम का नाम लिए बिना इतना ही कहा कि भाजपा नेताओं को कुछ भी बोलने से पहले इतिहास को जान लेना चाहिए, क्योंकि दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ के 26 अक्टूबर को होने वाले आगरा दौरे को लेकर चुटकी ली और कहा कि समाजवादियों को उस तस्वीर का इंतज़ार है, जिसमें सीएम योगी ताजमहल के साथ होंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yH1AiZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop