नक्सलवाद के खिलाफ बोली, गोली और विकास है हमारा हथियार – अहीर - Khabar NonStop
रायपुर। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उन्होनें छत्तीसगढ़ में कहा कि नक्सलवाद को ख़त्म करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। ये बात हंसराज अहीर ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता, हथियार बनाने का सामान, मशीनें जब्त
गोली, बोली और विकास है सरकार का हथियार
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होनें कहा कि, “नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार गोली, बोली और विकास को हथियार बना रही है।” केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने जल्द ही प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने की बात कही। मंत्री के मुताबिक प्रदेश में हाल के सालों में आतंकवाद और नक्सली घटनाओं में कमी आई है। अहीर ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सली वारदातों में कमी आई है। कश्मीर में भी आतंकी घटनाएँ कम हो रहीं हैं, जल्द ही देश और प्रदेश दोनों को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त कर लिया जायेगा।
नक्सलियों से नहीं मलेरिया से मारे जा रहे जवान
सुरक्षा बलों के साथ करेंगे एक बैठक
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर में आये थे। हंसराज अहीर रायपुर में ही सुरक्षा बलों के साथ एक बैठक करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री रमन सिंह से भी मुलाकात करेंगे।
बैनर लगाकर कॉरपोरेट घरानों को नक्सलियों ने दी चेतावनी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gIitDP
Comments
Post a Comment