नहीं रहे मुंगेर के पूर्व सांसद धनराज सिंह - Khabar NonStop
मुंगेर के पूर्व सांसद धनराज सिंह का गुरुवार देर रात पटना के बेली रोड स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व सांसद धनराज सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
20 यूनिवर्सिटी को 10000 करोड़ देगी मोदी सरकार
आपको बता दें कि, धनराज सिंह का 72 साल की उम्र में निधन हुआ है। धनराज सिंह एक बार मुंगेर से सांसद रहे, वह मूल रूप सेजमुई के बरहट के रहने वाले थे। धनराज जनता पार्टी की टिकट पर मुंगेर सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. धनराज सिंह एक प्रख्यात राजनेता थे. उनके निधन से राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
RIP भाजपा का विकासः लालू प्रसाद यादव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2idtX2f
Comments
Post a Comment