sss

; //]]>

एमपी के मंत्री का दिल्लीवासियों को आमंत्रण, मध्यप्रदेश में मनाए दिवाली - Khabar NonStop

Madhya Prdaesh

मध्यप्रदेश-दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखे बेचने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के एक दिन बाद ही मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में लोगों को पटाखे छोड़ने की पूरी आजादी दी है। इसके अलावा राज्य के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ट्वीट करके मायूस दिल्ली वालों को भी मध्यप्रदेश में दिवाली मनाने का आमंत्रण दिया है।

भूपेन्द्र सिंह ने ट्वीट करके कहा है, ‘मध्यप्रदेश में पटाखे जला कर दीवली मनाने की पूरी स्वतंत्रता है।उमंग के साथ दीवाली मनाइये, दिल्ली के मित्रों को भी म प्र आमंत्रित कीजिए।’ अपने दुसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘उमंग, आवेग, उत्साह, जोश, सहित प्रफुल्लता से दीवाली मनाएं, मध्यप्रदेश सरकार पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती है, किसी एक दिन नहीं।’

सिंह ने कहा कि, ‘‘हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार दिवाली के दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अपने घर वापस लौटे थे। इसलिए हम दिवाली मनाते हैं। हम राम राज की बात करते हैं, लेकिन यदि हम दिवाली नहीं मनाएंगे, तो इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।’’ जब भूपेन्द्र सिंह से उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर रोक लगाये जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, यह वहां के पर्यावरण के परिप्रेक्ष्य में लगाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में प्रदूषण मुख्य तौर पर वाहनों से होता है और दिल्ली की (आम आदमी पार्टी) सरकार को वहां पर्यावरण को सुधारने के लिए दृढ़ता से काम करना चाहिए जैसे मध्य प्रदेश की सरकार ने किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y8J2sr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop