sss

; //]]>

टेस्ट के बेस्ट वनडे में करेंगे रेस्ट! - Khabar NonStop

test players

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में भारत के अश्विन, जडेजा, शमी, उमेश जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया की तरफ से न्यूज़ीलैंड टीम को टक्कर देने के बजाय अपने राज्य के लिए रणजी ट्रॉफी में शिरकत करेंगे! क्रिकेट फैन्स का इस बात बात पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन ऐसा होने वाला है।

चला जडेजा का बल्ला, सौराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर को हराया

टेस्ट के बेस्ट वनडे में करें रेस्ट

गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी के लिए तो बेहद दिलचस्प स्थिति बन रही है। ये दोनों बेहतरीन गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वन-डे सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे और अब इनका नाम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से नीली जर्सी पहनने वाले खिलाड़ियों में शामिल होते नहीं दिख रहा। ठीक यही हाल रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का भी है, इन्हें लगातार तीसरे वनडे सीरीज में भी शामिल नहीं किया जा रहा है। श्रीलंका दौरे पर तो चयनकर्ताओं ने अश्विन और जडेजा को ‘आराम’ पर भेज दिया था। अब अगर चयनकर्ता इन्हें दोबारा आराम पर भेजने वाले हैं तो यह बात क्रिकेट फैन्स को हज़म नहीं होगी।

बीसीसीआई ने निकाली इस पद के लिए वैकेंसी

काउंटी क्रिकेट खेलकर कर रहे आराम?

चयनकर्ताओं ने भले ही आश्विन और जडेजा को ‘आराम’ पर भेजने की बात कही हो। परन्तु ये खिलाडी आराम करने के बजाय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते नज़र आए। चयनकर्ताओं के इस फैसले के बाद अब ऐसा लग रहा कि टेस्ट के टॉप खिलाड़ियों के लिए वन-डे में अपनी जगह बनाना मुश्किल दिख रहा। टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट खेलने वालों में सिर्फ शिखर धवन, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या ही चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम का हिस्सा होते हैं।

बीसीसीआई ने निकाली इस पद के लिए वैकेंसी

इनका क्या कसूर?

टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे हाल ही में प्लेइंग इलवेन में जगह बनाने में सफल हुए हैं। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ये बात तय नहीं है कि उन्हें वन-डे टीम की प्लेइंग इलवेन का स्वभाविक हिस्सा कहा जाये। वहीं कर्नाटक के खिलाड़ी लोकेश राहुल जिन्हें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए अच्छा खिलाड़ी माना जाता था, उन्हें भी चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया है।

13 टीमों की वनडे और 9 टीमों की टेस्ट लीग शुरू करेगी ICC



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yyAAT2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop